अजमेरः RBSE बोर्ड परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव किया गया है. मॉडल प्रश्न पत्र NCF-2023 और पंचकोषीय विकास पर आधारित होंगे. NEP-2020 के अनुसार नए बोर्ड एग्जाम पेपर तैयार होंगे. दक्षता आधारित प्रश्नों पर फोकस रहेगा. उच्च स्तरीय सोच और एप्लीकेशन स्किल्स को बढ़ावा मिलेगा. केस स्टडी और विश्लेषणात्मक प्रश्नों की संख्या बढ़ेगी.
पांच दिवसीय प्रश्न पत्र निर्माण कार्यशाला का दूसरा दिन संपन्न हुआ. विशेषज्ञों ने नए प्रारूप के प्रश्न पत्र बनाने का प्रशिक्षण दिया. विद्यालयों की आंतरिक परीक्षाओं में भी नई व्यवस्था लागू होगी. RBSE अध्यक्ष हनुमान सिंह राठौड़ ने नई परीक्षा प्रणाली की जानकारी दी.