जयपुरः राजस्थान में CET परीक्षा के नियमों में बड़ा बदलाव किया है. अब CET परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग लागू होगी. स्नातक स्तर CET नवंबर 2026 में होने की संभावना है. सीनियर सेकंडरी स्तर CET दिसंबर 2026 में प्रस्तावित है.
1 साल से बढ़ाकर 3 साल CET सर्टिफिकेट की वैधता की गई. पटवारी, VDO, LDC समेत कई भर्तियों का रास्ता खुलेगा. करीब 20 लाख अभ्यर्थियों को नए नियमों से फायदा मिलेगा.