रांची में CID की बड़ी कार्रवाई, JPSC परीक्षा धांधली मामले में पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य के PA गिरफ्तार

रांची में CID की बड़ी कार्रवाई, JPSC परीक्षा धांधली मामले में पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य के PA गिरफ्तार

नई दिल्लीः रांची में CID ने बड़ी कार्रवाई की. JPSC परीक्षा धांधली मामले में पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य के PA को गिरफ्तार किया है. CID ने PA बीएन राम को गिरफ्तार किया. इंटरव्यू मैनेज करने के एवज में 40 लाख रुपये वसूलने का आरोप है. अजिता भट्टाचार्य से भी CID लंबी पूछताछ कर चुकी है. JSSC-CGL परीक्षा अनियमितता मामले में भी CID ने बड़ा एक्शन लिया है.         

CID टीम ने JSSC कार्यालय में छापेमारी कर सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ की. CID 2024 CGL परीक्षा से चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज और रिकॉर्ड खंगाल रही है. 14 अगस्त को JPSC मामले में झारखंड में कई जगह CID की छापेमारी हुई थी. सात नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी और वारंट तामील को लेकर कार्रवाई हुई थी.