नई दिल्लीः जयपुर मेट्रो को लेकर केंद्रीय कैबिनेट ने बड़ा फैसला लिया है. जयपुर मेट्रो प्रोजेक्ट के दूसरे चरण को मंजूरी दी है. 41 किलोमीटर लंबा एक परिवर्तनकारी 'उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर' होगा. प्रहलादपुरा से टोडी मोड़ तक 'उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर फैला होगा. इसमें कुल 36 स्टेशन शामिल होंगे. इस पूरे प्रोजेक्ट की लागत 13,037.66 करोड़ रुपए होगी.
राजस्थान को लेकर केंद्रीय कैबिनेट ने बड़ा फैसला लिया है. HPCL राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड के लिए मंजूरी दी है. लागत और इक्विटी में निवेश के संशोधन को मंजूरी दी है. HPCL राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड के लिए मंजूरी दी है. लागत और इक्विटी में निवेश के संशोधन को मंजूरी दी. संशोधित परियोजना लागत 2,79,459 करोड़ होगी. HPCL की अतिरिक्त इक्विटी 8,962 करोड़ होगी. ऊर्जा सुरक्षा बढ़ेगी,पेट्रोकेमिकल्स आयात पर निर्भरता कम होगी. लगभग 25,000 नौकरियों के अवसर मिलेंगे.
1720 MW के कमला हाईड्रो पॉवर प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है. कमला हाईड्रो पॉवर प्रोजेक्ट को 26,069.50 करोड़ की मंजूरी दी है. 96 महीनों की पूर्णता अवधि वाले निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दी है. अरुणाचल के कामले, क्रा दादी,कुरुंग कुमे जिलों में निवेश होगा. अरुणाचल प्रदेश के अंजाव जिले में 1200 मेगावाट के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है. कलाई-II हाईड्रो पॉवर प्रोजेक्ट के लिए 14,105.83 करोड़ की मंजूरी दी है 78 महीनों की पूर्णता अवधि वाले निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दी है. खरीफ मौसम, 2026 के लिए NBS दरों को मंजूरी दी. फॉस्फेटिक,पोटाशिक उर्वरकों पर मंजूरी दी. पोषक तत्व आधारित सब्सिडी दरों को मंजूरी दी.