केंद्रीय कैबिनेट की राजस्थान को बड़ी सौगात, जयपुर मेट्रो के लिए 13038 करोड़ की मंजूरी

नई दिल्लीः केंद्रीय कैबिनेट ने राजस्थान को बड़ी सौगात दी है. जयपुर मेट्रो फेज 2 के लिए केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिली है. जयपुर मेट्रो के लिए 13038 करोड़ की मंजूरी.  41 किलोमीटर लंबा एक परिवर्तनकारी 'उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर' होगा. प्रहलादपुरा से टोडी मोड़ तक 'उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर फैला होगा. इसमें कुल 36 स्टेशन शामिल होंगे.   

HPCL राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड के लिए मंजूरी दी है. लागत और इक्विटी में निवेश के संशोधन को मंजूरी दी है. HPCL राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड के लिए मंजूरी दी  है. लागत और इक्विटी में निवेश के संशोधन को मंजूरी दी. संशोधित परियोजना लागत 2,79,459 करोड़ होगी. HPCL की अतिरिक्त इक्विटी 8,962 करोड़ होगी. ऊर्जा सुरक्षा बढ़ेगी,पेट्रोकेमिकल्स आयात पर निर्भरता कम होगी. लगभग 25,000 नौकरियों के अवसर मिलेंगे.