इंडोनेशिया में बड़ा समुद्री हादसा, यात्रियों से भरी नाव में लगी भीषण आग, अब तक पांच लोगों की मौत

इंडोनेशिया में बड़ा समुद्री हादसा, यात्रियों से भरी नाव में लगी भीषण आग, अब तक पांच लोगों की मौत

नई दिल्लीः इंडोनेशिया में बड़ा समुद्री हादसा हुआ है. मदुरा द्वीप के पास यात्रियों से भरी नाव में भीषण आग लग गई. अब तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. जबकि 41 लोग लापता है. नौका में कुल 271 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे.      

जिनमें से 225 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है. लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान लगातार जारी है. इंडोनेशिया के जावा द्वीप के उत्तर-पूर्वी तट के पास स्थित मदुरा द्वीप है.