जयपुर: जयपुर नगर निगम चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर मिल रही है. वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में कल पुनर्मतदान होगा. 13 सितंबर को कल सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक पुनर्मतदान होगा. टीला वाला, सांगानेर के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में पुनर्मतदान होगा.
मतदाता सूची की विलोपन सूची में शामिल 110 मतदाताओं ने मतदान किया था. 11 सितंबर के मतदान में अनियमितता सामने आने पर आयोग ने बड़ा फैसला किया. जिला निर्वाचन अधिकारी और रिटर्निंग अधिकारी की रिपोर्ट के बाद निर्णय लिया.
चुनाव की निष्पक्षता प्रभावित होने पर राजस्थान निर्वाचन आयोग ने री-पोल के निर्देश दिए. री-पोल में सिर्फ अधिकृत मतदाता ही मतदान कर सकेंगे. इस बार बाएं हाथ की मध्यमा अंगुली पर अमिट स्याही लगाई जाएगी. 11 सितंबर को इस्तेमाल हुई EVM सील कर सुरक्षित अभिरक्षा में रहेगी. 13 सितंबर को होने वाले पुनर्मतदान के लिए नई EVM होगी.