राजस्थान में ANTF की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ किया जब्त, 7 आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान में ANTF की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ किया जब्त, 7 आरोपी गिरफ्तार

जयपुरः राजस्थान में ANTF ने बड़ी कार्रवाई की. ANTF आईजी विकास कुमार के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई की गई. ANTF ने भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जब्त किया. 7 आरोपी गिरफ्तार किए, कई वाहन भी जब्त किए. पिछले 6 माह में ANTF ने 50 इनामी अपराधी दबोचे हैं. ANTF ने गुजरात के 25-25 हजार रुपए के दो इनामी अपराधियों सहित लंबे समय से फरार चल रहे एक अन्य आरोपी को भी दबोचा है. बाड़मेर, जालोर, पाली, नागौर, जोधपुर, भरतपुर और प्रतापगढ़ जिलों में कार्रवाई की गई. 

ANTF टीम ने विभिन्न ऑपरेशनों के दौरान एमडीएमए, एमडी, डोडा-पोस्त और गांजे जैसे अवैध मादक पदार्थों की बड़ी खेप बरामद की. जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 23 लाख रुपए बताई जा रही है. ANTF अधिकारियों ने बताया कि आगे भी प्रदेश में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. साथ ही ANTF ने आमजन से भी सूचना देने की अपील की है