फर्जी आधार और वोटर आईडी का बड़ा रैकेट बेनकाब, वेबसाइट से बिक रहे थे नकली सरकारी दस्तावेज... दो आरोपी गिरफ्तार

फर्जी आधार और वोटर आईडी का बड़ा रैकेट बेनकाब, वेबसाइट से बिक रहे थे नकली सरकारी दस्तावेज... दो आरोपी  गिरफ्तार

नई दिल्ली: फर्जी आधार-वोटर आईडी का बड़ा रैकेट बेनकाब हुआ है. वेबसाइट से नकली सरकारी दस्तावेज बिक रहे थे. दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट ने फर्जी सरकारी दस्तावेज बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है. ऑनलाइन फर्जी आधार, वोटर आईडी और अन्य दस्तावेज बनाने के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार हुए है. आरोपियों पर वेबसाइट के जरिए नकली दस्तावेज तैयार कर बेचने का आरोप है.     

डमी ऑपरेशन में पुलिस ने 100 रुपये देकर फर्जी आधार और वोटर आईडी बनवाकर खुलासा किया. तकनीकी जांच के बाद दमन-दीव और पटना से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. लैपटॉप, मोबाइल, वेबसाइट का सोर्स कोड, ग्राहक डेटा और डिजिटल रिकॉर्ड बरामद, मामले की जांच जारी है.