डूंगरपुरः डूंगरपुर में बड़ा हादसा हो गया है. जहां ओवरलोड ऑटो रिक्शा पलट गया. दो बच्चों की हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. जबकि दुर्घटना में 9 लोग गंभीर घायल हुए है. घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.
एक गंभीर घायल को रैफर किया गया है. जहां उनका इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि परिवार वेंजा से वागबोल जा रहा था. चौरासी थाना क्षेत्र का ये मामला है.