IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा बदलाव, इस दिग्गज की टीम से हुई छुट्टी, खिताबी रिकॉर्ड में रही अहम भूमिका

IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा बदलाव, इस दिग्गज की टीम से हुई छुट्टी, खिताबी रिकॉर्ड में रही अहम भूमिका

नई दिल्लीः IPL 2027 से पहले सभी टीमों में बदलाव झड़ी देखने को मिल रही है. टीम कोच से लेकर स्पोर्ट स्टाफ का बदलाव जारी है. इसी बीच माइकल हसी ने 8 साल बाद चेन्नई सुपर किंग्स का साथ छोड़ा है. खबर है कि हसी ने चेन्नई सुपर किंग्स से बाय बाय कह दिया है. हसी पिछले 8 साल से चेन्नई टीम के साथ बल्लेबाजी कोच के तौर पर जुड़े हुए थे. हालांकि उनकी जगह अभी कौन लेगा इसको लेकर फैसला नहीं हुआ है. 

उनसे पहले स्टीफन फ्लेमिंग और एरिक सिमंस CSK छोड़ चुके हैं. हेड कोच फ्लेमिंग के जाने के बाद सपोर्ट स्टाफ में बदलाव लगातार जारी है. वहीं हेड कोच जहीर खान बन गए हैं जबकि एरिक सिमंस की जगह गेंदबाजी कोच का रोल मोहित शर्मा ने लिया है.     

5 बार निभाई अहम भूमिकाः 
बता दें कि माइक हसी और CSK का रिश्ता काफी पुराना रहा है. वह सबसे पहले 2008 में बतौर खिलाड़ी टीम के साथ जुड़े थे. 2009 का सीजन छोड़ने के बाद उन्होंने 2010 से 2013 तक लगातार चार सीजन में चेन्नई को दो-दो बार ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई. 2014 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने के बाद वह 2015 में फिर से CSK में लौटे. खास बात ये है कि हसी 5 बार की खिताबी जीत के दौरान टीम का हिस्सा रहे है. जिसमें से दो ट्रॉफी मैदान के अंदर से और तीन ट्रॉफी पर्दे के पीछे रहकर जिताई.