सीकर में मिट्टी ढहने से बड़ा हादसा, तीन मासूम बच्चों की मौत, खेत में बच्चे बना रहे थे गुफा

सीकर में मिट्टी ढहने से बड़ा हादसा, तीन मासूम बच्चों की मौत, खेत में बच्चे बना रहे थे गुफा

सीकरः सीकर के लक्ष्मणगढ़ में बड़ा हादसा हो गया. गनेड़ी गांव में मिट्टी ढहने से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई. खेत में बच्चे खेलने के लिए गुफा बना रहे थे. मिट्टी के टीले के नीचे 3-4 फीट की सुरंग बनाने के बाद टीला धंस गया. 

गनेड़ी गांव के दीपेश नायक, होलाश मेघवाल, गौतम सैनी की हादसे में मौत हुई. तीनों बच्चों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा गया.