जयपुरः मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र में शहरी सेवा शिविर का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित हुआ. विधानसभा क्षेत्र के तिलक नगर सामुदायिक केंद्र में शिविर शुरू हुआ. जहां कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि PM मोदी अपने जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाते हैं. हमारा प्रयास है कि इस शिविर में जरूरतमंद लोगों को लाभ मिले.
PM मोदी ने अपने असाधारण नेतृत्व से भारत को नई दिशा दी. पिछले 11 साल में PM मोदी ने असंभव कार्य किए, राम मंदिर इसी का उदाहरण है. कश्मीर से धारा 370 हटाने का कार्य हो या ऑपरेशन सिंदूर जैसे कार्य दुनिया में भारत का गौरव बढ़ा है. हमारा लक्ष्य अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाना है.
पीएम मोदी के नेतृत्व में तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश भारत बनेगा. शिविर के माध्यम से साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट रिपेयर व नई लाइट लगाना, टूटे फेरोकवर व क्रॉस सही कराना, ब्लैक स्पॉट सही करवाना, पेच वर्क, सार्वजनिक पार्कों की साफ-सफाई, सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई व रिपेयर, सीवरेज कनेक्शन व रिपेयर, कार्यालय में पेंडिंग पत्रावलियों का निस्तारण, विभिन्न प्रकार के पट्टे, भू-उपयोग परिवर्तन, खांचा भूमि, नामांतरण, भवन निर्माण मंजूरी, ट्रेड लाइसेंस, फायर NOC,स्ट्रीट वेंडर रजिस्ट्रेशन, उप-विभाजन-एकीकरण, लीज मुक्ति प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री स्व-निधि योजना/प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना के कार्य होंगे.