टोक्यो (जापान): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जापान दौरे पर हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा की उपस्थिति में भारत और जापान ने समझौतों का आदान-प्रदान किया. पीएम मोदी की जापान के पीएम के साथ बैठक हुई. भारत-जापान में कई समझौतों पर हस्ताक्षर हुए. डिजिटल साझेदारी पर सहयोग की सहमति बनी.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वैश्विक स्थिरता पर पहल जरूरी है. अगले दशक के लिए रोडमैप बनाया है. कई मुद्दों पर साझा सहमति बनी. पीएम मोदी ने कहा कि रक्षा सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया. 10 ट्रिलियन येन निवेश का लक्ष्य है. बैटरी क्षेत्र में दोनों देश मिलकर काम करेंगे. 5 लाख लोगों के आदान-प्रदान का लक्ष्य है.
पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद पर हमारी चिंता समान है. भारत-जापान के साझा हित जुड़े हैं. आपसी सहयोग और सशक्त होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री इशिबा को उनके आत्मीय शब्दों और गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए धन्यवाद देता हूं. आज हमारी चर्चाएं उपयोगी और उद्देश्यपूर्ण रहीं. हम दोनों इस बात पर सहमत हुए कि दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं और जीवंत लोकतंत्रों के रूप में हमारी साझेदारी न केवल हमारे दोनों देशों के लिए, बल्कि वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है.