जयपुरः राजस्थान के विश्वविद्यालयों में अब मराठी पढ़ाई जाएगी. लोकभवन से विश्वविद्यालयों को शास्त्रीय मराठी भाषा केंद्र खोलने के निर्देश दिए गए है. राज्यपाल के पत्र के बाद प्रदेशभर में मराठी केंद्र खोलने की तैयारियां शुरू हो गई है. जबकि प्रदेश के ज्यादातर विश्वविद्यालयों में राजस्थानी भाषा के लिए भी विभाग या केन्द्र नहीं हैं. प्रदेश के सिर्फ चार विश्वविद्यालयों में राजस्थानी भाषा का अलग विभाग है.
राजस्थान यूनिवर्सिटी जयपुर,जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी जोधपुर, मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी उदयपुर,महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी बीकानेर,
इन चार के अलावा कोटा ओपन राजस्थानी भाषा में यूजी-पीजी करवाती है. महाराष्ट्र सरकार ने राज्यपाल के समक्ष अभ्यावेदन पेश किया था. राज्यपाल द्वारा विश्वविद्यालयों में मराठी अध्ययन केन्द्र स्थापित करने के निर्देश दिए गए है.