राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून, अवदाब कमजोर होकर वेल मार्क लो प्रेशर एरिया में बदला

राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून, अवदाब कमजोर होकर वेल मार्क लो प्रेशर एरिया में बदला

जयपुर : राजस्थान में मानसून कमजोर पड़ गया है. अगले एक सप्ताह अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क है. अवदाब कमजोर होकर वेल मार्क लो प्रेशर एरिया में बदल गया है. पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में 20 से 23 अगस्त तक हल्की-मध्यम बारिश के आसार हैं. भरतपुर-जयपुर संभाग और शेखावाटी में बारिश की संभावना है.

पश्चिमी राजस्थान में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा. श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़-चूरू में 21 से 23 अगस्त तक बारिश संभव है. जोधपुर-बीकानेर संभाग में कमजोर मानसून परिस्थितियां हैं. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक उत्तर-पूर्वी राजस्थान में परिसंचरण तंत्र बना है. उदयपुर-कोटा-अजमेर संभाग में भी मानसून कमजोर रहने की संभावना है. 20 से 23 अगस्त तक पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं.

राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून 
-अगले एक सप्ताह अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क
-अवदाब कमजोर होकर वेल मार्क लो प्रेशर एरिया में बदला
-पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में 20 से 23 अगस्त तक हल्की-मध्यम बारिश के आसार
-भरतपुर-जयपुर संभाग और शेखावाटी में बारिश की संभावना
-पश्चिमी राजस्थान में मौसम रहेगा मुख्यतः शुष्क
-श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़-चूरू में 21 से 23 अगस्त तक बारिश संभव
-जोधपुर-बीकानेर संभाग में कमजोर मानसून परिस्थितियां
-मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक उत्तर-पूर्वी राजस्थान में बना परिसंचरण तंत्र
-उदयपुर-कोटा-अजमेर संभाग में भी मानसून कमजोर रहने की संभावना
-20 से 23 अगस्त तक पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार