मुंबईः मुंबई में मानसून का कहर देखने को मिल रहा है. बीते 8 घंटे में कई इलाकों में 100 मिमी से ज्यादा बारिश हुई. मुंबई में सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक मूसलाधार बारिश हुई. मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में भारी जलभराव हुआ. जुहू एयरपोर्ट में सबसे ज्यादा 116 मिमी, विक्रोली में 112.5 मिमी और राम मंदिर क्षेत्र में 96.5 मिमी बारिश दर्ज की गई.
बांद्रा में 92.5 मिमी, विद्याविहार में 91 मिमी और सायन में 65.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई. चेंबूर (टाटा पावर) में 42 मिमी और भायखला में 36.5 मिमी बारिश दर्ज की गई. लगातार बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित हुआ है. प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है