भारत का आधा से ज्यादा हिस्सा तेज धूप और हीटवेव की चपेट में, महाराष्ट्र और ओडिशा के कई हिस्सों में तापमान 45°C पार

भारत का आधा से ज्यादा हिस्सा तेज धूप और हीटवेव की चपेट में, महाराष्ट्र और ओडिशा के कई हिस्सों में तापमान 45°C पार

जयपुरः भारत का आधा से ज्यादा हिस्सा तेज धूप और हीटवेव की चपेट में है. मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र और ओडिशा के कई हिस्सों में तापमान अब भी 45°C पार पहुंच गया है. महाराष्ट्र का ब्रह्मपुरी शनिवार को लगातार दूसरे दिन देश में सबसे गर्म रहा. 

ब्रह्मपुरी में 47.1 डिग्री तापमान दर्ज हुआ. शनिवार को दुनिया के 50 सबसे गर्म शहरों में भारत के 37 शहर है, इनमें बांदा, चंद्रपुर, रायपुर, प्रयागराज जैसे शहर शामिल है. तेलंगाना में बीते 24 घंटे में 16 लोगों की हीटस्ट्रोक से मौत हो गई है. अगले 2 दिन गर्मी और हीटवेव का असर जारी रहेगा.