भीलवाड़ाः मांडल क्षेत्र के भगवानपुरा के पास खदान में डूबने से मां-बेटे की मौत हो गई. पारिवारिक झगड़े के बाद मां ने खदान में छलांग लगाई. इसके बाद मां को बचाने कूदा 10 वर्षीय बेटा दिलखुश भी खदान में डूबा. दोनों की खदान में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई.
{related]
गांव में मातम छा गया है. मृतक का परिवार सौदानपुरा गांव के निवासी है. ऐसे में मांडल थाना पुलिस और SDRF टीम मौके पर पहुंची. 4 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों मां और बेटे के शव निकाले गए. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. वहीं मांडल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.