काठमांडू (नेपाल): नेपाल के सोलुखुम्बु जिले में मंगलवार, 3 नवंबर 2026 की सुबह बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा हो गया. सोलुखुम्बु हेलीपैड पर लैंडिंग के दौरान फिशटेल एयर और एयर डायनेस्टी के दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए. हादसा स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 8 बजकर 11 मिनट पर हुआ.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दुर्घटना में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि 2 व्यक्ति घायल हो गए. मृतक की पहचान तमिलनाडु के चेन्नई निवासी 47 वर्षीय वसंत कुमार बालारामुडु के रूप में हुई है. घायलों में न्यूजीलैंड के भारतीय मूल के नागरिक शैलेश कुमार पटेल और दोनों हेलीकॉप्टरों के पायलट शामिल हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घायलों को हेलीकॉप्टर से अस्पताल पहुंचाया गया. दो घायलों को काठमांडू क्षेत्र के मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि एक पायलट का इलाज लुकला में चल रहा है.