आज से फिर बजी स्कूलों में घंटी, ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत

आज से फिर बजी स्कूलों में घंटी, ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत

जयपुर : आज से स्कूलों में घंटी फिर से बजी है. ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो गई है. स्कूलों के खुलने के साथ शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दूसरे प्रवेशोत्सव की भी शुरुआत हो गई है.

नए विद्यार्थियों के नामांकन, प्रवेश प्रक्रिया, स्कूलों में नामांकन बढ़ाने को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा. स्कूल खुलने के साथ ही मानसून के सक्रिय होने की संभावना है. शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ की प्राथमिकता देते हुए दिशा-निर्देश जारी किए हैं.

विद्यार्थियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा. विद्यालयों में भवनों की स्थिति, मूलभूत सुविधाओं और मानसून के दौरान संभावित जोखिमों का तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक तैयारियों के निर्देश दिए गए हैं.