जयपुर एयरपोर्ट पर लागू होगा फ्लाइट्स का नया शेड्यूल, समर शेड्यूल में रोज औसतन 59 फ्लाइट भरेंगी उड़ान

जयपुर एयरपोर्ट पर लागू होगा फ्लाइट्स का नया शेड्यूल, समर शेड्यूल में रोज औसतन 59 फ्लाइट भरेंगी उड़ान

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स का नया शेड्यूल लागू होगा. आज रात 12 बजे से फ्लाइट्स का समर शेड्यूल लागू होगा. समर शेड्यूल में रोज औसतन 59 फ्लाइट उड़ान भरेंगी. जोधपुर और जैसलमेर की फ्लाइट आज से बंद होंगी. 

आज आखिरी बार जोधपुर और जैसलमेर की उड़ान भरेगी. मुंबई के लिए रोजाना 12 फ्लाइट उड़ान भरेंगी. नवी मुंबई के लिए 2 फ्लाइट उड़ान भरेगी. अब तक नवी मुंबई के लिए एक फ्लाइट चल रही थी. 

चेन्नई के लिए अब 2 के बजाय एक फ्लाइट ही मिलेगी. दिल्ली के लिए अब 5 के बजाय 6 फ्लाइट्स और बेंगलुरू के लिए 5 के बजाय 6 फ्लाइट्स संचालित होगी. वहीं अहमदाबाद के लिए भी एक फ्लाइट्स की और बढ़ोतरी होगी.

जयपुर एयरपोर्ट पर लागू होगा फ्लाइट्स का नया शेड्यूल: 
-आज रात 12 बजे से लागू होगा फ्लाइट्स का समर शेड्यूल 
-समर शेड्यूल में रोज औसतन 59 फ्लाइट भरेंगी उड़ान
-जोधपुर और जैसलमेर की फ्लाइट आज से होंगी बंद
-आज आखिरी बार जोधपुर और जैसलमेर की उड़ान
-मुंबई के लिए रोजाना 12 फ्लाइट भरेंगी उड़ान
-नवी मुंबई के लिए 2 फ्लाइट भरेगी उड़ान
-अब तक नवी मुंबई के लिए चल रही थी एक फ्लाइट
-चेन्नई के लिए अब 2 के बजाय एक फ्लाइट ही मिलेगी
-दिल्ली के लिए अब 5 के बजाय 6 फ्लाइट्स 
-बेंगलुरू के लिए 5 के बजाय 6 फ्लाइट्स होगी संचालित 
-वहीं अहमदाबाद के लिए भी एक फ्लाइट्स की और होगी बढ़ोतरी