राजस्थान में 16 पेट्रोल पंपों के नोजल सीज, मंत्री सुमित गोदारा के निर्देशन में चलाया गया अभियान

राजस्थान में 16 पेट्रोल पंपों के नोजल सीज, मंत्री सुमित गोदारा के निर्देशन में चलाया गया अभियान

जयपुर : राजस्थान में 16 पेट्रोल पंपों के नोजल सीज किए गए हैं. उपभोक्ता मामलात मंत्री सुमित गोदारा के निर्देशन में अभियान चलाया गया. पेट्रोल पंपों पर बिक रहे पेट्रोल-डीजल की मात्रा की जांच के लिए अभियान चलया गया.

विभागीय जांच दलों ने अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर, बीकानेर एवं जोधपुर जिलों में उपभोक्ताओं को कम मात्रा में पेट्रोल-डीज़ल दे रहे पंपों पर एक्शन किया. 

भरतपुर जिले में मॉडर्न ऑटो सर्विस IOCL हीरादास और जगन पेट्रोलियम डेस्टिनेशन जघीना गेट में दो- दो नोज़लों में और ओम राज फिलिंग स्टेशन और प्रगति एचपी सेंटर काली की बगीची में एक-एक नोजल में ग्राहकों को कम सप्लाई होती मिली.  

प्रति 5 लीटर की आपूर्ति पर 30 मिलीलीटर तक कम आपूर्ति की जा रही थी. विधिक मापविज्ञान अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन भी मिला. जिस पर जांच दल ने कुल 10,000 रुपए का जुर्माना वसूला.