नई दिल्लीः UGC NET जून 2026 की प्रोविजनल आंसर-की इसी सप्ताह जारी होगी. NTA ने 10 अगस्त को आंसर-की को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया. UGC NET के साथ CSIR-NET और ICAR परीक्षाओं की आंसर-की भी आएगी. आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे.
गलत उत्तर पर उम्मीदवार निर्धारित ऑब्जेक्शन विंडो में आपत्ति दर्ज करा सकेंगे. हालांकि NTA ने अभी आंसर-की की सटीक तारीख घोषित नहीं की है. ऑब्जेक्शन की अंतिम तारीख और फीस पर भी अभी जानकारी नहीं आई है. आंसर-की से उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकेंगे. NTA की वेबसाइट पर लॉगिन कर अभ्यर्थी आंसर-की चेक कर सकेंगे.