'प्रतिकात्मक फोटो'
जालोर: राजस्थान के जालोर जिले में भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा सांचौर थाना क्षेत्र के धानता के पास हुआ, जहां एक बोलेरो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी भीषण थी कि 3 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे की सूचना मिलते ही सांचौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है.
वहीं, गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गुजरात रेफर किया गया है. फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है.