चित्तौड़गढ़ः इस बार भी सांवलिया सेठ के मंदिर में करोड़ों का अपार चढ़ावा बरसा है. मंडफिया सांवलिया सेठ मंदिर में मासिक दानपात्र गणना पूरी हो गई है इस माह भक्तों ने 40 करोड़ 81 लाख रुपए से अधिक चढ़ावा अर्पित किया है.
दानपात्र से 33 करोड़ 15 लाख और भेंट कक्ष से 7 करोड़ रुपए प्राप्त किए गए है. भक्तों ने 1 किलो 738 ग्राम सोना और 110 किलो चांदी चढ़ाई गई. 7 चरणों में दान राशि की गणना पूरी हुई. मंदिर प्रशासन ने आंकड़े जारी किए. भगवान सांवलिया सेठ मंदिर में आस्था और भक्ति का विशाल स्वरूप दिखा.