सार्वजनिक विश्वविद्यालय में "समत्वम्" कार्यक्रम का आयोजन

सार्वजनिक विश्वविद्यालय में "समत्वम्" कार्यक्रम का आयोजन

सूरत (गुजरात): सार्वजनिक विश्वविद्यालय के महिला विकास प्रकोष्ठ द्वारा महिला दिवस के उपलक्ष्य में 10 मार्च 2026 को "समत्वम् (समानता सम्मान सशक्तिकरण समावेशी और सशक्त समाज की दिशा में एक पहल)" विषय पर Gender Sensitisation Programme का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य लैंगिक समानता, संवेदनशीलता एवं समावेशिता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा विद्यार्थियों एवं विश्वविद्यालय समुदाय को इन विषयों पर सार्थक संवाद के लिए प्रेरित करना था.

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में आशीष वकील, President, सार्वजनिक विश्वविद्यालय एवं डॉ. किरण पंड्या, Provost, सार्वजनिक विश्वविद्यालय की गरिमामयी उपस्थिति रही. साथ ही कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्रद्धा शाह, Founder Tapperz Dance School, तथा Advocate हीरल पनवाला उपस्थित रहीं.

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अतिथि वक्ताओं के प्रेरणादायी संबोधन रहे. श्रद्धा शाह ने अपने अनुभव साझा करते हुए अनुशासन, दृढ़ता और आत्म-अभिव्यक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला तथा चुनौतियों का सामना कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. वहीं Advocate हीरल पनवाला ने अपने व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक अनुभव साझा करते हुए आत्मविश्वास, जागरूकता और सशक्तिकरण के महत्व पर बल दिया.

इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम के अंतर्गत लोगो निर्माण, पोस्टर निर्माण, बुकमार्क निर्माण, वाद-विवाद तथा मूवी रिव्यू जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. यह कार्यक्रम संवाद, प्रेरणा और जागरूकता का प्रभावी मंच सिद्ध हुआ तथा एक समावेशी, सम्मानजनक और समान समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रहा.

DISCLAIMER: The above press release has been provided by the agency. First India will not be responsible in any way for the content of the same. The story has come from an agency and has not been edited by the First India Staff.