दिल्ली में संगठित दवा गिरोह का भंडाफोड़, 1 लाख रुपए का मुफ्त कैंसर इंजेक्शन बिक रहा मार्केट में

दिल्ली में संगठित दवा गिरोह का भंडाफोड़, 1 लाख रुपए का मुफ्त कैंसर इंजेक्शन बिक रहा मार्केट में

नई दिल्लीः दिल्ली में संगठित दवा गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. 1 लाख रुपए का मुफ्त कैंसर इंजेक्शन मार्केट में बिक रहा. निशुल्क सप्लाई होने वाला सरकारी इंजेक्शन दिल्ली के ब्लैक मार्केट से बरामद हुआ है. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की इंटर स्टेट सेल ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन दवा माफियाओं से 22.27 लाख रुपए भी बरामद किए गए है.      

आरोपियों के पास से 22 वॉयल जब्त किए, इनमें से 4 बीकानेर सप्लाई किए गए थे. RMSCL ने बीकानेर कैंसर अस्पताल को सप्लाई भेजी थी. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (इंटर स्टेट सेल) ने नोटिस भेजा है. RMSCL के प्रबंध निदेशक पुखराज सैन को नोटिस भेजा है है. घटना के बाद RMSCL से लेकर बीकानेर PBM अस्पताल तक डॉक्टरों में हड़कंप मच गया है.