Air Strike on Pakistan: भारत की एयर स्ट्राइक से बौखलाया पाकिस्तान, मेंढर सेक्टर में की भारी गोलाबारी, LoC पर खोला तोपखाना

Air Strike on Pakistan: भारत की एयर स्ट्राइक से बौखलाया पाकिस्तान, मेंढर सेक्टर में की भारी गोलाबारी, LoC पर खोला तोपखाना

नई दिल्लीः भारत की एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान बौखला गया है. पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मेंढर सेक्टर में भारी गोलाबारी की है. मेंढर उपमंडल के मनकोट सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी की गई है. एयर स्ट्राइक से बिलबिलाए पाक ने LoC पर तोपखाना खोला है. पाकिस्तानी सेना ने पुंछ-राजौरी सेक्टर के भींबर गली इलाके में तोपखाने से गोलीबारी की. भारतीय सेना पाकिस्तान की "ना"पाक हरकतों का करारा और संतुलित जवाब दे रही है. सेना के सूत्रों के अनुसार, फायरिंग का जवाब पूरी तैयारी और रणनीति के तहत दिया जा रहा है. ताकि किसी भी हालात में नियंत्रण रेखा की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. 

आतंकी अड्डों पर एयर स्ट्राइकः
भारतीय एयरफोर्स की पाकिस्तान में आतंकी अड्डों पर एयर स्ट्राइक की गई है. एयर स्ट्राइक का असर एयर ट्रैफिक पर नजर आया है. दिल्ली आ रही 3 इंटरनेशनल फ्लाइट्स डायवर्ट हुई है. मॉस्को से दिल्ली आ रही एयरोफ्लोट एयरलाइंस की फ्लाइट SU-232 ताशकंद डायवर्ट, दुबई से दिल्ली आ रही फ्लाई दुबई एयरलाइंस की फ्लाइट FZ-441 अहमदाबाद डायवर्ट, हेलसिंकी फिनलैंड से दिल्ली आ रही फिनएयर की फ्लाइट AY-121 बाकु अज़रबैजान डायवर्ट, शारजाह से दिल्ली आ रही एयर अरेबिया की फ्लाइट G-9463 बीच रास्ते से वापस लौटी है. सुबह तक कई इंटरनेशनल फ्लाइट्स प्रभावित हो सकती हैं. इंडिया आने वाली अधिकांश फ्लाइट्स प्रभावित हो सकती हैं. 

उत्तर भारत के सभी एयरपोर्ट बंदः
उत्तर भारत के सभी एयरपोर्ट को तत्काल बंद किया गया. अगले आदेश तक उत्तर भारत के सभी एयरपोर्ट बंद रहेंगे. श्रीनगर एयरपोर्ट आम नागरिकों के लिए बंद किया गया है. सभी एयरबेस को भी अलर्ट मोड पर किया गया है. 

सभी एयरपोर्ट लगभग बंदः
पाकिस्तान के सभी एयरपोर्ट लगभग बंद किए गए है. कई देशों ने पाकिस्तान जाने वाली अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट रद्द की है. कतर सहित अधिकतर देशों ने पाकिस्तान के लिए फ्लाइट बंद की है. 

पाकिस्तान ने एयर स्पेस किया बंदः 
भारतीय स्ट्राइक से पाकिस्तान खौफजदा है. पाकिस्तान ने अपना एयर स्पेस बंद किया है. पाकिस्तान से होकर गुजरने वाली फ्लाइट डायवर्ट हुई. अधिकांश इंटरनेशनल फ्लाइट्स ने अपना रास्ता बदला है. पाकिस्तानी एयर स्पेस पर सन्नाटा छाया है. लाहौर और सियालकोट एयरपोर्ट को बंद किया गया है. 

2 न्यूक्लियर देश युद्ध के कगार परः
पहलगाम के बदले में भारत ने  'ऑपरेशन सिंदूर' किया है. भारतीय सेना ने पाकिस्तान में 9 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की. हमले में पाकिस्तान के बहावलपुर में 80 आतंकी ढेर हुए है. एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा कि 2 न्यूक्लियर देश युद्ध के कगार पर है. पहलगाम हमले के बाद भारत की कार्रवाई से युद्ध की नौबत है. दो परमाणु देश युद्ध की कगार पर आ गए है. 

पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारत ने एयर स्ट्राइक की. एयर स्ट्राइक पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहली टिप्पणी कर कहा कि हमें लग रहा था ऐसा होने वाला है. हमने ओवल जाते ही इसके बारे में सुना. मुझे उम्मीद है कि यह बहुत जल्दी खत्म हो जाएगा. 

अमेरिकी NSA और विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि मैं भारत-पाकिस्तान की स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा हूं. उम्मीद है कि यह जल्द ही समाप्त हो जाएगा. शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत-पाक से बातचीत जारी रहेगी. 

80 आतंकी ढेरः
भारत ने पहलगाम हमले का करारा जवाब दिया है. पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारत ने एयर स्ट्राइक की है. भारतीय सेना ने पाकिस्तान में 9 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की. हमले में पाकिस्तान के बहावलपुर में 80 आतंकी ढेर हुए है. पाक में आतंकी ठिकानों पर राफेल से हमला किया गया. फाइटर जेट राफेल से स्कैल्प मिसाइल दागी गई. हमले में लश्कर और जैश के टॉप कमांडर ढेर हो गए है. 

फाइटर जेट मार गिराएः
भारत ने पाकिस्तान के 2 फाइटर जेट मार गिराए है. एक F-16 और एक JF-17 लड़ाकू विमान मार गिराया है. पंपोर में पाकिस्तान का JF-17 मार गिराया है. भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने F-16 जहाज को धूल चटाई. F-16 विमान कश्मीर पर हमले की कोशिश कर रहा था. 

तीनों सेनाओं ने मिलकर चलाया ऑपरेशनः
भारत की तीनों सेनाओं ने मिलकर ऑपरेशन चलाया. आर्मी, नेवी, एयरफोर्स का ज्वॉइंट ऑपरेशन हुआ. तीनों सेनाओं के सिस्टम का इस्तेमाल हुआ. हमलों में अत्याधुनिक हथियारों का इस्तेमाल हुआ. सभी टारगेट्स की लोकेशन इंटेलिजेंस एजेंसियों ने मुहैया कराई थी. 

पाकिस्तान में अफरा-तफरीः
वहीं एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के स्थानीय अस्पतालों में भारी अफरा-तफरी का माहौल है. हालात को देखते हुए बहावलपुर, पंजाब में इंटरनेट बंद की आशंका है. पाक के पंजाब प्रांत में सभी शैक्षणिक संस्थान आज बंद रहेंगे. 

राफेल से दागी गई स्कैल्प मिसाइलः
पाक में आतंकी ठिकानों पर राफेल से हमला किया गया है. फाइटर जेट राफेल से स्कैल्प मिसाइल दागी गई है. वायुसेना ने बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद क्षेत्रों को निशाना बनाया. ये इलाके लंबे समय से जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों के गढ़ माने जाते हैं. हमले में लश्कर और जैश के टॉप कमांडर ढेर हुए है. 

मुजफ्फराबाद में 2 स्ट्राइकः
4 ठिकाने पाकिस्तान में और 5 पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में है. पाकिस्तान में बहावलपुर, मुरीदके और सियालकोट पर हवाई हमला किया गया. भारतीय सेना ने मुजफ्फराबाद में 2 स्ट्राइक की. बहावलपुर में तीसरी स्ट्राइक की. कोटली में चौथी और चक अमरू में पांचवीं स्ट्राइक, गुलपुर में छठी और भींबर में सातवां स्ट्राइक, मुरीदके में आठवीं और सियालकोट में नवीं स्ट्राइक की. 

80 आतंकी ढेरः
खुफिया एजेंसी RAW ने पाक में सभी टारगेट की पहचान की थी. जिसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान में 9 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान के बहावलपुर में 80 आतंकी ढेर हुए है. 

सभी भारतीय पायलट सुरक्षितः
ऑपरेशन में शामिल सभी भारतीय पायलट सुरक्षित है. वहीं पाकिस्तान का कुछ भारतीय सैनिकों को हिरासत में लेने का दावा है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये दावा किया है. 

आतंक का खात्मा करना मकसदः
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर' किया है. न्याय हुआ, जय हिंद. 'हमने संयम बरता' पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर कोई हमला नहीं किया है. स्ट्राइक पर भारतीय सेना ने कहा कि  आतंक का खात्मा करना मकसद है. 

आतंक के खिलाफ भारत ने "ऑपरेशन सिंदूर" के तहत पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की गई है. भारतीय सेना ने पाकिस्तान में 9 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की. भारत के हमले में पाकिस्तान के बहावलपुर में 80 आतंकी ढेर हुए है. पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने हमले की पुष्टि की है. हमले के बाद पाकिस्तान में इमरजेंसी घोषित की गई है.