PAK का सरेंडर ! T-20 वर्ल्ड कप में भारत के साथ खेलने से इनकार, पाकिस्तान सरकार का ऐलान

PAK का सरेंडर ! T-20 वर्ल्ड कप में भारत के साथ खेलने से इनकार, पाकिस्तान सरकार का ऐलान

नई दिल्लीः T-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने भारत के साथ खेलने से इनकार कर दिया है. पाक 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा. PCB के साथ बैठक के बाद पाकिस्तान सरकार ने ऐलान किया. कहा कि पाकिस्तान  T-20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा तो लेगा. 

लेकिन भारत के खिलाफ मैच का पाकिस्तान बॉयकॉट करेगा. ICC के बांग्लादेश को हटाने के बाद पाकिस्तान ने फैसला लिया है 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में मैच होना था. 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का शेड्यूल
7 फरवरी- भारत vs अमेरिका
12 फरवरी- भारत vs नामीबिया
15 फरवरी- भारत vs पाकिस्तान
18 फरवरी- भारत vs नीदरलैंड्स  

20 टीमों को 4 ग्रुप में बांटा गयाः
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 20 टीमें हिस्सा लेंगी. इन सभी टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है. जिसमें ग्रुप ए में भारत के साथ पाकिस्तान, नीदरलैंड्स, नामीबिया और अमेरिका है वहीं ग्रुप बी में श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे, आयरलैंड और ओमान की टीमें शामिल है. ग्रुप सी में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, नेपाल और इटली की टीमें है वहीं ग्रुप डी में दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा को रखा गया है.