सियासी दांव पेच में उलझे पंचायत और निकाय चुनाव, हाईकोर्ट ने 15 अप्रैल तक पंचायत-निकाय चुनाव कराने के दिए थे निर्देश

सियासी दांव पेच में उलझे पंचायत और निकाय चुनाव, हाईकोर्ट ने 15 अप्रैल तक पंचायत-निकाय चुनाव कराने के दिए थे निर्देश

जयपुर : सियासी दांव पेच में पंचायत और निकाय चुनाव उलझ गए हैं. चुनाव के लिए हाईकोर्ट की तय की गई डेडलाइन का टूटना तय हो गया है. हाईकोर्ट ने 15 अप्रैल तक पंचायत-निकाय चुनाव कराने के निर्देश दिए थे. 

लेकिन OBC आयोग को भी अब तक 400 पंचायतों का आंकड़ा नहीं मिला है. जबकि कल OBC आयोग का कार्यकाल खत्म हो रहा है. राज्य सरकार की ओर से अभी तक OBC आयोग का कार्यकाल नहीं बढ़ाया है.

मई 2025 में गठित OBC आयोग का पहले भी दो बार कार्यकाल बढ़ चुका है. निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया.