नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करना अब पहले से ज्यादा पड़ेगा महंगा, जयपुर में नो-पार्किंग पर होगी डबल कार्रवाई

नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करना अब पहले से ज्यादा पड़ेगा महंगा, जयपुर में नो-पार्किंग पर होगी डबल कार्रवाई

जयपुरः राजधानी में जाम और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की कवायद शुरू कर दी है नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करना अब पहले से ज्यादा महंगा पड़ेगा. जयपुर शहर में अब नो-पार्किंग पर डबल कार्रवाई होगी. व्हील लॉक के 100 से 200 रुपए देने होंगे और चालान अलग से. शहर में रोजाना औसतन 580 से 590 नो-पर्किंग चालान. जबकि 140 से 150 वाहन नो-पार्किंग से उठाए जाते है. 

नई व्यवस्था से मौके पर ही सख्त कार्रवाई होगी.  डीसीपी ट्रैफिक सुमित मेहरड़ा ने बताया-'नई व्यवस्था 26 फरवरी से लागू होगी. इससे पहले सात दिन का समझाइश अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल के निर्देश पर मार्ग चिह्नित कर 80 टीमें गठित की. टीम वाहन के फ्रंट व्हील को लॉक कर फ्रंट ग्लास पर संपर्क नंबर वाला लगाएगी.