स्पीकर वासुदेव देवनानी बोले- विपक्ष से उम्मीद सरकार की योजनाओं की कमी खामी गिनाए, विधानसभा का इतिहास गौरव पूर्ण रहा

जयपुरः सर्वदलीय बैठक के बाद स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कहा कि विधानसभा का इतिहास गौरव पूर्ण रहा है. इस इतिहास को बरकरार रखें. महामहिम के संबोधन को शालीनता से सुने. प्रतिपक्ष से हमारा भी यही निवेदन रहा. विपक्ष से उम्मीद है सरकार की योजनाओं की कमी खामी गिनाए. प्रतिपक्ष ने हमें सकारात्मक भाव का आश्वासन दिया है. लेकिन जो होगा आपके सामने होगा. मेरे मित्र गोविंद सिंह डोटासरा भी आएंगे. उनके आने से हमें नहीं बल्कि नेता प्रतिपक्ष को ही तकलीफ हो सकती है. 

संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि अशांत क्षेत्र बिल को इस सत्र में लाया जा सकता है. बिल का अर्थ है जनसंख्या असंतुलन. एक वर्ग विशेष अन्य वर्गों को वहां रहने में असुविधा पैदा कर दे. नियमों की अवहेलना करता है उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी. 

बैठक में सभी दलों के लोग मौजूद थे. सरकार ने अब तक दो ऐतिहासिक बजट पेश किए हैं. तीसरा बजट आने वाला है. राजस्थान की 8 करोड़ की जनता की मंशा पर खरा उतरना है. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने एकात्मकता के साथ विधानसभा में आने का आश्वासन दिया है. विपक्ष जिन मुद्दों को उठाएगा उनका जबाव भी दिया जाएगा. उनके पांच साल पर हमारा दो साल का विकास भारी है.