जयपुर : 10 दिन में चौथी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं. आज पेट्रोल 2.82 रुपए और डीजल 2.73 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ है. राजधानी जयपुर में पेट्रोल अब 112.66 और डीजल 97.78 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है.
15 मई से अब तक पेट्रोल कुल 7.82 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है. डीजल के दाम भी 10 दिन में करीब 7.69 रुपए प्रति लीटर बढ़े हैं. मिडिल ईस्ट युद्ध तनाव का सीधा असर भारतीय तेल बाजार पर दिखा है. सब्जी, फल, अनाज और दाल के दाम बढ़ने की आशंका तेज हुई है.
ट्रांसपोर्टरों ने मालभाड़ा बढ़ाने के संकेत देने शुरू किए. ऑटो, टैक्सी और कैब किराए में भी बढ़ोतरी संभव मानी जा रही है. दवा, केमिकल और निर्माण सेक्टर पर लागत का दबाव बढ़ेगा. लगातार बढ़ते ईंधन दामों ने आम आदमी का बजट पूरी तरह बिगाड़ा है.