इथियोपिया संसद में पीएम मोदी का संबोधन, कहा- लोकतंत्र के मंदिर में आना सम्मान की बात

इथियोपिया संसद में पीएम मोदी का संबोधन, कहा- लोकतंत्र के मंदिर में आना सम्मान की बात

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इथियोपिया दौरे का आज दूसरा दिन है. आज पीएम मोदी ने इथियोपिया संसद में अपने संबोधन के दौरान कहा कि ये मेरे लिए बेहद गौरव का पल है. लोकतंत्र के मंदिर में आना सम्मान की बात है.

सर्वोच्च सम्मान के लिए आप सब का आभार. ये सम्मान मेरा नहीं, पूरे भारत का है. निशान ऑफ इथियोपिया मिलना गर्व की बात है. भारत का राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' और इथियोपिया का राष्ट्रगान, दोनों हमारी ज़मीन को मां कहते हैं. 

वे हमें अपनी विरासत, संस्कृति, सुंदरता पर गर्व करने और मातृभूमि की रक्षा करने के लिए प्रेरित करते हैं. इथियोपिया प्राचीन सभ्यताओं में से एक है. इथियोपिया शेरों की धरती है. इथियोपिया के युवा भविष्य गढ़ रहे हैं.