पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के धार जिले में कई परियोजनाओं का किया शुभारंभ, कहा- मैं जनता के दिलों की बात समझता हूं

पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के धार जिले में कई परियोजनाओं का किया शुभारंभ, कहा- मैं जनता के दिलों की बात समझता हूं

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 75वां जन्मदिन है. जन्मदिन पर पीएम मोदी मध्य प्रदेश के धार जिले के दौरे पर हैं. स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार और '8वां राष्ट्रीय पोषण माह' अभियान की शुरुआत की. पीएम ने धार में कई परियोजनाओं का शुभारंभ किया. 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज, मैं अपनी माताओं और बहनों से कुछ मांगने आया हूं. मैं बस इतना कहता हूं कि आप सभी बिना किसी हिचकिचाहट के इन शिविरों (स्वस्थ नारी सशक्त परिवार) में शामिल हों. इन शिविरों में सभी परीक्षण निःशुल्क हैं. कोई शुल्क नहीं होगा. 

परीक्षण और दवाइयां मुफ्त होंगी. राज्य का खजाना आपके स्वास्थ्य से ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं है. और आयुष्मान कार्ड आपको आगे के उपचार में सहायता करेगा. यह अभियान आज से शुरू होकर 2 अक्टूबर को विजयादशमी तक जारी रहेगा. कृपया अपने स्वास्थ्य के लिए कुछ समय निकालें. लाखों शिविर आयोजित किए जा रहे हैं. कृपया जितना हो सके उनमें शामिल हों. सभी माताओं और बहनों से कहें 'आपका बेटा घर आया था.

मैं जनता के दिलों की बात समझता हूं.  हमने आतंकियों के ठिकानों को उड़ा दिया.वीरों ने आतंकियों को घुटनों पर ला दिया. आज हम  किसी भी परमाणु धमकी से नहीं डरते हैं. धार की धरती पराक्रम और प्रेरणा की धरती है. आतंकियों ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था. सिंदूर उजाड़ने वालों को उखाड़ फेंका. नया भारत घर में घुसकर मारता है. मां भारती की आन-बान-शान से बड़ा कुछ नहीं हैं. हमारा हर पल देश के लिए समर्पित हो. हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने सबकुछ देश के लिए समर्पित कर दिया था.

पीएम ने आगे कहा कि आज से स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार महाअभियान शुरू हो रहा है. स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार माताओं-बहनों को समर्पित है. माताओं-बहनों-बेटियों का स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है. आज, 17 सितम्बर, एक और ऐतिहासिक दिन है. इसी दिन देश ने सरदार पटेल की लोहे जैसी मजबूत इच्छाशक्ति को देखा. भारतीय सेना ने हैदराबाद को मुक्त कराया और उसके अधिकारों की रक्षा की.

दशकों बीत गए, लेकिन इस उपलब्धि का कोई उत्सव नहीं मनाया गया. लेकिन हमारी सरकार ने इस घटना को अमर बना दिया. हमने इस दिन को हैदराबाद मुक्ति दिवस के रूप में मनाना शुरू किया. पीएम ने कहा कि मातृवंदना योजना से 4 करोड़ गर्भवती महिलाओं को फायदा होगा. गरीब को केंद्र में रखकर योजनाएं बना रहे हैं. देश में बना सामान खरीदें, ये विकसित भारत के लिए जरूरी है. राज्य सरकार 5F पर काम कर रही है. सरकार फार्म, फाइबर, फैक्ट्री, फैशन और फॉरेन पर काम कर रहे हैं.