पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक खत्म, कालाबाजारी और अफवाहों को रोकने के लिए हर संभव कार्य करने के दिए निर्देश

पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक खत्म, कालाबाजारी और अफवाहों को रोकने के लिए हर संभव कार्य करने के दिए निर्देश

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक खत्म हुई. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बैठक में कहा कि वैश्विक संकट की घड़ी में सबको मिलकर काम करना होगा. पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों से कहा कि टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करना होगा. 

केंद्र सरकार राज्यों के साथ हर हालात में खड़ी है. राज्यों और केंद्र के बीच समन्वय को लेकर भी पीएम मोदी ने जोर दिया. कालाबाजारी और अफवाहों को रोकने के लिए हर संभव कार्य करने के निर्देश दिया. 

आपको बता दें कि बैठक में पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा हुई. वीसी के माध्यम से करीब ढाई घंटे बैठक हुई. बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे. बैठक में चुनावी राज्यों के CM शामिल नहीं हुए.