नई दिल्लीः आज काशी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री से पीएम मोदी मिलेंगे. दोनों के बीच विकास में साझेदारी और क्षमता निर्माण पर चर्चा होगी. मॉरीशस के PM रामगुलाम 16 सितंबर तक भारत यात्रा पर हैं. रामगुलाम होटल ताज में मोदी के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे. आर्थिक,पर्यटन समेत मुद्दों पर अहम निर्णय भी लिए जा सकते है.
यह मुलाकात स्थायी सभ्यतागत जुड़ाव,आध्यात्मिक बंधन और लोगों के बीच गहरे संबंधों को रेखांकित करती है जिसने भारत-मॉरीशस के बीच विशेष,अनूठे संबंधों को आकार दिया. वैश्विक टैरिफ वार के बीच वार्ता और भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. PM मोदी वैश्विक मुद्दे पर चर्चा कर देश-दुनिया को संदेश दे सकते है.