जयपुर : राजस्थान में कुसुम योजना की प्रोग्रेस से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गद्गद हैं. पीएम मोदी ने "एक्स" पर बांसवाड़ा किसान संवाद का वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में सीएम भजनलाल शर्मा के पौने दो साल के ऊर्जावान कार्यकाल की झलक दिखी.
इस दौरान पीएम के समक्ष किसानों ने दिल खोलकर की योजना के क्रियान्यन की तारीफ की. किसानों ने कहा कि केन्द्र सरकार की योजना से आय दिन दोगुनी, रात चौगुनी बढ़ी है.
कुसुम में देश का पहला पीपीए करने वाले किसान से जब पीएम ने मासिक आय पूछी तो उन्होंने बताया कि बैंक की किश्त चुकाने के बाद 7 लाख तक की मासिक बचत हो जाती है.
किसानों के "अन्नदाता" से "ऊर्जादाता" बनने के सफर को सुनकर पीएम मोदी काफी प्रसन्न दिखे. "किसान संवाद" के सफल आयोजन को लेकर ऊर्जा विभाग की टीम को अब बधाइयां मिल रही हैं.