प्रधानमंत्री मोदी राजस्थान दौरे पर, जोधपुर एयरपोर्ट पर नई टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन और 'उड़ान' योजना का भी किया शुभारंभ

प्रधानमंत्री मोदी राजस्थान दौरे पर, जोधपुर एयरपोर्ट पर नई टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन और 'उड़ान' योजना का भी किया शुभारंभ

जोधपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट पर नई टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन किया और जोधपुर में संशोधित 'उड़ान' योजना का शुभारंभ भी किया. प्रधानमंत्री दोपहर करीब 12:15 बजे वे बालोतरा जाएंगे, जहां वे लगभग ₹1.06 लाख करोड़ की विकास परियोजनाओं को समर्पित करेंगे, उनका उद्घाटन करेंगे और उनकी आधारशिला रखेंगे. इस मौके पर वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

आपको बता दें कि राजस्थान के लिए आज ऐतिहासिक दिन है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राजस्थान को  रिफाइनरी की सौगात देंगे. पीएम मोदी का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम है. पीएम मोदी सुबह 10:45 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. सुबह 11 बजे जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का लोकार्पण करेंगे.

सुबह 11:20 बजे हेलीकॉप्टर से पचपदरा के लिए रवाना होंगे. दोपहर 12:15 बजे HPCL रिफाइनरी कंट्रोल रूम पहुंचेंगे. पौधारोपण करेंगे और रिफाइनरी का निरीक्षण करेंगे. पीएम मोदी दोपहर 12:45 बजे मुख्य समारोह स्थल पहुंचेंगे. लगभग 1 लाख करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे.

12:52 बजे 'विकसित राजस्थान' पर लघु फिल्म का प्रदर्शन होगा. दोपहर 1:15 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन होगा. प्रधानमंत्री मोदी 1:45 बजे बालोतरा से जोधपुर के लिए रवाना होंगे.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2:40 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. 2:45 बजे जोधपुर से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरेंगे. इस मौके पर राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत समेत कई नेता मौजूद रहे.