प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 4 जुलाई को प्रस्तावित राजस्थान दौरा, पचपदरा रिफाइनरी करेंगे राष्ट्र को समर्पित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 4 जुलाई को प्रस्तावित राजस्थान दौरा, पचपदरा रिफाइनरी करेंगे राष्ट्र को समर्पित

जयपुरः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 4 जुलाई को प्रस्तावित राजस्थान दौरा है. बालोतरा के पचपदरा में भव्य मुख्य कार्यक्रम होगा. प्रधानमंत्री मोदी पचपदरा रिफाइनरी राष्ट्र को समर्पित करेंगे. जयपुर मेट्रो फेज-2 का शिलान्यास होगा. प्रदेशभर में कई विकास कार्यों की सौगात मिलेगी.    

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने तैयारियों की समीक्षा की. ग्राम पंचायत से जिला स्तर तक कार्यक्रम होंगे. मुख्य समारोह से वर्चुअल माध्यम से लोग जुड़ेंगे. युवाओं और आमजन की सहभागिता पर विशेष जोर. ऐतिहासिक आयोजन को उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी है.