नई दिल्ली: मानहानि केस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पेशी हुई. सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी की पेशी हुई. राहुल गांधी सुल्तानपुर MP/MLA कोर्ट में पेश हुए. कोर्ट में राहुल गांधी के बयान दर्ज हुए. 9 मार्च को मामले में अगली सुनवाई होगी. आपको बता दें कि अमित शाह पर विवादित टिप्पणी केस में राहुल गांधी की पेशी हुई.
आपको बता दें कि मानहानि का ये मामला अक्टूबर 2018 में सुल्तानपुर जिले के कोतवाली देहात के हनुमानगंज क्षेत्र से भाजपा के स्थानीय सदस्य विजय मिश्रा ने दायर किया था. विजय मिश्रा ने आरोप लगाया कि अगस्त 2018 में कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी.
शिकायतकर्ता ने राहुल गांधी के उस बयान का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि बीजेपी ईमानदारी और स्वच्छ राजनीति के प्रति प्रतिबद्धता का दावा करती है, लेकिन इसका नेतृत्व एक ऐसे पार्टी अध्यक्ष की ओर से किया जा रहा है जो हत्या के मामले में आरोपी है. सुल्तानपुर की अदालत ने फरवरी 2024 में इस मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जमानत दे दी थी.
मानहानि केस में राहुल गांधी की पेशी:
-सुल्तानपुर कोर्ट में हुई राहुल गांधी की पेशी
-सुल्तानपुर MP/MLA कोर्ट में पेश हुए राहुल
-कोर्ट में राहुल गांधी के बयान हुए दर्ज
-9 मार्च को होगी मामले में अगली सुनवाई