राजस्थान में बारिश की स्थिति, पिछले 24 घंटे की बारिश का आंकड़ा जारी, मात्र एक स्थान पर दर्ज हो सकी भारी बारिश

राजस्थान में बारिश की स्थिति, पिछले 24 घंटे की बारिश का आंकड़ा जारी, मात्र एक स्थान पर दर्ज हो सकी भारी बारिश

जयपुर: राजस्थान में बारिश की स्थिति हुई. पिछले 24 घंटे की बारिश का आंकड़ा जारी किया. जल संसाधन विभाग ने आंकड़ा जारी किया. मात्र एक स्थान पर भारी बारिश दर्ज हो सकी. बांसवाड़ा के कुशलगढ़ में 69 MM बारिश दर्ज हुई. प्रदेश में 30 स्थानों पर एक इंच से अधिक बारिश दर्ज हुई. जयपुर जिले में बारिश का जोर रहा. जयपुर के जालसू में 43, कालवाड़ में 34, मौजमाबाद में 28 MM, फागी और चौमूं में 25-25 MM व सांगावाला में 23 MM बारिश दर्ज किया गया.

आज 5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी:
राजस्थान में मानसून अपडेट जारी किया गया. आज 5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया. कोटा और उदयपुर संभाग में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई. 
अधिकांश अन्य जिलों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया. मौसम विभाग के अनुसार 5-6 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा. डीप-डिप्रेशन सिस्टम के असर से 5-6 अगस्त तक बारिश के आसार है. जयपुर और अजमेर में पिछले 24 घंटे में 2 इंच तक बारिश दर्ज की गई. अजमेर के सरवाड़ में सबसे ज्यादा 45 मिमी बारिश रिकॉर्ड दर्ज किया गया. सीकर, झुंझुनूं, प्रतापगढ़ और कोटा में भी कल अच्छी बारिश हुई. 

जोधपुर में एक बार फिर बारिश का दौर हुआ शुरू: 
सूर्यनगरी जोधपुर में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हुआ. कुछ इलाकों में हो रही बूंदाबांदी तो कुछ इलाके झमाझम बारिश के कारण गुलजार हुए. आसमान में बादल छाने के साथ धीरे-धीरे बरसने से आमजन को राहत मिल रही है. पिछले तीन-चार दिनों से उमस के कारण हर कोई परेशान था. बारिश की शुरुआत होने से आमजन राहत महसूस कर रहा है.