राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र, गोविंद डोटासरा बोले-यह बजट सिर्फ हैडलाइन मैनेजमेंट, 60 हजार करोड़ का बजट सरकार ने कर दिया सरेंडर 

राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र, गोविंद डोटासरा बोले-यह बजट सिर्फ हैडलाइन मैनेजमेंट, 60 हजार करोड़ का बजट सरकार ने कर दिया सरेंडर 

जयपुर: राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र जारी है. सदन में गोविंद डोटासरा ने कहा कि यमुना योजना में अब तक सौ रुपए नहीं मिले. JJM में 17 हजार करोड़ लेप्स हो गए. 45 लाख कनेक्शन का दावा किया था, 14 लाख ही कनेक्शन हुए. बजरी खनन सरकार का प्रमुख उद्योग बन गया. ऊपर तक हिस्सा नहीं मिला तो पांच थानेदार सस्पेंड कर दिए. हमारी सरकार के समय पूरा कंट्रोल था.

गोविंद डोटासरा ने कहा कि यह बजट सिर्फ हैडलाइन मैनेजमेंट है', '60 हजार करोड़ का बजट सरकार ने सरेंडर कर दिया. ब्यूरोक्रेट्स कब्जे में नहीं आ रहे. भ्रष्टाचार करने में इनको बड़ा मजा आता है. विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर कोटा में दौलतगंज, रंगबाड़ी और काला तालाब को सरंक्षित व पुनर्जीवित करवाने का मुद्दा सामने आया. 

विधायक संदीप शर्मा के प्रस्ताव पर UDH मंत्री झाबर सिंह ने सदन में जवाब दिया. विभिन्न तालाब की मौजूदा स्थिति की जानकारी देते हुए कहा​ कि किसी पर बाजार बन गए किसी पर आबादी बस गई. कुछ तालाब के रिकॉर्ड ही उपलब्ध ही नहीं है. रंगबाड़ी तालाब का सौंदर्यीकरण किया जाएगा. 

सरंक्षण के लिए प्रयास करेंगे: 
मंत्री ने कहा कि सरंक्षण के लिए प्रयास करेंगे. संदीप शर्मा ने कहा कि 19 में से अब सिर्फ चार तालाब मौजूद है. पूर्ववर्ती सरकार के समय कॉलोनी बस गई, कब्जे हो गए. संदीप शर्मा ने कहा-'सब पूर्व सरकार के काम है. झाबर सिंह खर्रा ने कहा-'यह कटु सत्य है कि अनियोजित तरीके से बसावट हुई है. राज्य में जितने भी तालाब है उनकी लिस्ट मंगवाकर तालाबों को बचाया जाएगा.