जयपुर : राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र जारी है. प्रश्नकाल के साथ सुबह 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू होगी. तारांकित प्रश्नों की सूची में 21 प्रश्न है. अतारांकित प्रश्नों की सूची में 22 प्रश्न है. उपमुख्यमंत्री डॉ.प्रेमचंद बैरवा से जुड़े विभागों से संबंधित सवाल-जवाब होंगे. उद्योग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, जल संसाधन, जनजाति क्षेत्रीय विकास, राजस्व नगरीय विकास विभाग ऊर्जा विभाग से संबंधित सवाल-जवाब होंगे.
सदन की मेज पर अधिसूचनाएं रखी जाएंगे. उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी अधिसूचनाएं रखेंगी. वित्तीय विभाग से संबंधित 27 अधिसूचनाएं रखेंगी.उपमुख्यमंत्री डॉ.प्रेमचंद बैरवा परिवहन विभाग की एक अधिसूचना रखेंगे. मंत्री किरोड़ी लाल मीणा आपदा प्रबंधन सहायता व नागरिक सुरक्षा विभाग की 6 अधिसूचनाएं रखेंगे. गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम गृह विभाग की सात अधिसूचनाएं रखेंगे.
सदन की मेज पर रखे जाएंगे वार्षिक प्रतिवेदन:
सदन की मेज पर रखे वार्षिक प्रतिवेदन जाएंगे. उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी वार्षिक प्रतिवेदन रखेंगी. राजस्थान जन आधार प्राधिकरण का वार्षिक प्रतिवेदन. मंत्री सुमित गोदारा वार्षिक रिपोर्ट रखेंगे. राजस्थान राज्य अल्पसंख्यक आयोग का वार्षिक रिपोर्ट.
राज्यपाल अभिभाषण पर बहस आज भी रहेगी जारी:
राज्यपाल अभिभाषण पर बहस आज भी जारी रहेगी. राज्यपाल अभिभाषण पर वाद विवाद पर कल एक दिन का समय बढ़ाया गया था. अब राज्य सरकार की ओर से कल राज्यपाल अभिभाषण पर जवाब आएगा.