Rajasthan Budget 2026: मरीजों के परिजनों को बड़ी राहत, जानिए वित्त मंत्री दीया कुमारी ने क्या कुछ कहा? पेश हो रहा है राजस्थान का बजट

Rajasthan Budget 2026: मरीजों के परिजनों को बड़ी राहत, जानिए वित्त मंत्री दीया कुमारी ने क्या कुछ कहा? पेश हो रहा है राजस्थान का बजट

जयपुरः वित्त मंत्री दीया कुमारी बजट पेश कर रही हैं. बजट भाषण में उन्होंने मरीजों के परिजनों को बड़ी राहत दी. 6 शहरों में हाई-टेक विश्रामगृह और 'अटल आरोग्य फूड कोर्ट' बनेंगे. अस्पतालों में इलाज के साथ-साथ मरीजों के परिजनों की सुविधाओं की घोषणा की है. सम्मानजनक अंतिम विदाई के लिए बड़ी घोषणाएं की. जयपुर, अजमेर, बीकानेर, उदयपुर, कोटा, जोधपुर के मेडिकल कॉलेजों से जुड़े अस्पतालों में अत्यधुनिक विश्रामगृह (Shelter Homes) बनाए जाएंगे. इससे दूर-दराज से आने वाले परिजनों को ठहरने के लिए दर-दर नहीं भटकना पड़ेगा. अस्पताल परिसर में ही मरीजों, स्टाफ और विद्यार्थियों को सस्ती दर पर फूड कोर्ट'. पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए 'अटल आरोग्य फूड कोर्ट' स्थापित किए जाएंगे. इसके लिए ₹100 करोड़ का बजट आवंटित है. सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले मृतकों के पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक पहुंचाने के लिए घोषणा की. अस्पताल की मोर्चरी से उनके घर तक सम्मानपूर्वक पहुंचाने के लिए निशुल्क 'मोक्ष वाहिनी' सेवा शुरू करेगी. प्रदेश के आयुर्वेद अस्पतालों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए विशेष कार्य करवाए जाएंगे.

भजनलाल सरकार की मानवीय पहल:
भजनलाल सरकार की मानवीय पहल है. राजस्थान विधानसभा में वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट में बड़ी घोषणा की है. अस्पतालों में पार्थिव देह को निशुल्क घर तक पहुंचाने की घोषणा की है. इसके लिए मोक्ष वाहिनी योजना शुरू करने की घोषणा की है. जिला स्तर पर साइकोलॉजिकल काउंसर की नियुक्ति की घोषणा की है.

बच्चों की दिमागी बीमारियों के इलाज के लिए घोषणा:
वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बच्चों की दिमागी बीमारियों के इलाज के लिए घोषणा की है. विशेष पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी विभाग बनाया जाएगा. जयपुर के RUHS अस्पताल में 200 बेड का पीडियाट्रिक IPD' और आधुनिक नियोनेटल ICU विकसित किया जाएगा. ₹300 करोड़ की लागत से 'राजमा' (RAJ-MA) के तहत विभिन्न मेडिकल इक्विपमेंट उपलब्ध कराए जाएंगे. ₹200 करोड़ की लागत से अस्पतालों में बिल्कुल नए मेडिकल उपकरण स्थापित होंगे. हाल ही में अस्पतालों में आग लगने की घटनाओं को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला लिया. प्रदेश के सभी अस्पतालों में फायर डिटेक्शन सिस्टम लगाए जाएंगे. पहले चरण में फायर सेफ्टी इक्विपमेंट के लिए ₹300 करोड़ खर्च किए जाएंगे.

जेके लोन अस्पताल की बदलेगी तस्वीर: 
प्रदेश में बच्चों के सबसे बड़े जेके लोन अस्पताल की तस्वीर बदलेगी. विधानसभा में वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट में बड़ी घोषणा की है. अस्पताल में 500 बैड क्षमता के आईपीडी टावर बनाने की घोषणा की है. करीब 75 करोड़ रुपए की लागत से आईपीडी टावर तैयार होगा. इसके अलावा पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी विभाग की भी बजट में घोषणा है. फर्स्ट इंडिया ने कल ही जेके लोन अस्पताल को लेकर बड़ी घोषणा के संकेत दे दिए थे. 

चिकित्सा सेक्टर को लेकर घोषणाएं:
वित्त मंत्री ने चिकित्सा सेक्टर को लेकर घोषणाएं की. पंचायत स्तर पर आरोग्य शिविरों का आयोजन होगा. विमंदित रोगियों को अस्पतालों में निशुल्क उपचार मिलेगा. मा और निरोगी योजना में निशुल्क उपचार मिलेगा. वित्त मंत्री दीया कुमारी ने कहा कि सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन मेंटल हेल्थ की एसएमएस मेडिकल कॉलेज में स्थापना होगी. जिला मुख्यालयों पर मेंटल हेल्थ केयर सेल्स की स्थापना होगी. 'गंभीर मरीजों की सेवा के लिए क्रिटिकल केयर कमाण्ड सेंटर की स्थापना होगी. ड्राइवरों के लिए सीपीआर प्रशिक्षण अनिवार्य है. ट्रोमा सेन्टर्स को सुदृड़ करने के लिए 150 करोड़ खर्च होंगे. 300 भवन विहीन व जर्जर विद्यालयों पर 450 करोड़ रुपए खर्च होंगे. 22 हजार 746 आंगनबाड़ी केंद्रों में खेल सामग्री उपलब्ध होगी.