Rajasthan Bypoll Results 2024: खींवसर से रेवंतराम डांगा की जीत, RLP प्रत्याशी कनिका बेनीवाल को हराया

जयपुर: राजस्थान विधानसभा के 7 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं. खींवसर से बीजेपी प्रत्याशी रेवंतराम डांगा जीत गए हैं. उन्होंने RLP प्रत्याशी कनिका बेनीवाल को हराया है. आपको बता दें कि खींवसर उपचुनाव में भाजपा की जीत तय मानी जा रही थी. भाजपा के रेंवतराम डांगा को अब तक 1,02,043 वोट मिले. RLP की कनिका बेनिवाल को अब तक 89833 वोट मिले. कांग्रेस को अब तक 5116 वोट मिले.