राजस्थान कांग्रेस ने बदले जिलों के प्रभारी, छह विधायकों और 10 पूर्व विधायकों को दिया जिम्मा, देखिए खास रिपोर्ट

जयपुरः प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रदेश के 50 संगठनात्मक जिलों में नए सिरे से प्रभारी व सहप्रभारियों की नियुक्ति कर दी है. संगठन सृजन अभियान के जरिए कांग्रेस के 50 जिलाध्यक्षों के बाद कुछ जगह प्रभारियों के पद रिक्त हो गए थे. ऐसे में प्रदेश कांग्रेस ने अब लंबी एक्सरसाइज करते हुए प्रभारियों व सह प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है.  कांग्रेस ने 37 नेताओं को जिला प्रभारी और इतने ही नेताओं को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी है. प्रभारी बनाए गए नेताओं में छह विधायक और 10 पूर्व विधायक भी शामिल हैं. 

प्रदेश कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से जिलों की जिम्मेदारी में बड़ा फेरबदल किया गया है. पार्टी ने 37 नेताओं को जिला प्रभारी और इतने ही नेताओं को सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है. इन नियुक्तियों के जरिए संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने और जिलों में सक्रियता बढ़ाने की रणनीति अपनाई गई है. अब सभी जिला प्रभारी और सह–प्रभारी अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में जाकर ग्रास रूट पर संगठन को मजबूत करने के साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों को भी अंजाम देंगे. दरअसल कांग्रेस में संगठन सृजन अभियान के जरिए नए सिरे से जिलाध्यक्षों का चयन किया गया था. कुछ प्रभारी जिलाध्यक्ष बन गए थे. कुछ समय से प्रभारी के पद खाली चल रहे थे, तो पीसीसी ने आमूलचूल परिवर्तन ही कर दिया.

6 विधायक और 10 पूर्व विधायक को प्रभारी की जिम्मेदारी
चेतन डूडी- अजमेर शहर और ग्रामीण
नसीम अख्तर -भीलवाड़ा शहर और ग्रामीण
रमेश खंडेलवाल- नागौर, डीडवाना- कुचामन
प्रशांत शर्मा- टोंक, प्रतिष्ठा यादव- ब्यावर
देशराज मीणा- भरतपुर- डीग
अजीत सिंह यादव -धौलपुर, प्रशांत बैरवा- करौली
जीआर खटाना- सवाई माधोपुर
शिमला नायक- बीकानेर शहर और ग्रामीण
हाकम अली- चूरु, जियाउर रहमान- श्रीगंगानगर
राम सिंह कसवा-झुंझुनू, फूल सिंह ओला- अलवर
राजपाल शर्मा- कोटपूतली-बहरोड़
अमित चाचान- खैरथल-तिजारा, राकेश पारीक- दौसा
रोहित बोहरा- जयपुर शहर, आरसी चौधरी- जयपुर ग्रामीण पूर्व और पश्चिम
विशाल जांगिड़- सीकर-नीमकाथाना, मोहन डागर- बाड़मेर,बालोतरा
रामविलास चौधरी- जैसलमेर, फलोदी, सुमन यादव- जालौर
विक्रम सिंह शेखावत- जोधपुर शहर और ग्रामीण
राजेंद्र मूंड- पाली, अंजना मेघवाल- सिरोही, मीनाक्षी चंद्रावत- बारां
पुष्पेंद्र भारद्वाज- कोटा शहर और ग्रामीण,
हंगामी लाल मेवाड़ा- चित्तौड़गढ़, हीरालाल डांगी-डूंगरपुर
जगदीश जांगिड़ -राजसमंद, हरीश चौधरी- उदयपुर शहर और ग्रामीण
राजेश चौधरी -सलूंबर, लाल सिंह झाला- बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ लगाए हैं    

इन नियुक्तियों के जरिए संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने और जिलों में सक्रियता बढ़ाने की रणनीति अपनाई गई है. नए नियुक्त प्रभारियों में 6 मौजूदा विधायक और 10 पूर्व विधायक शामिल हैं, जिससे साफ संकेत मिलता है कि कांग्रेस अनुभवी और सक्रिय नेताओं के जरिए संगठन को मजबूती देना चाहती है. जिला प्रभारी बनाए गए विधायकों में रोहित बोहरा, प्रशांत शर्मा, शिमला देवी नायक, हाकम अली खान, पूसाराम गोदारा, और अमित चाचाण शामिल हैं. वहीं पूर्व विधायकों में जगदीश जांगिड़, चेतन डूडी, नसीम अख्तर इंसाफ, रमेश खंडेलवाल, प्रशांत बैरवा, जीआर खटाणा, मीनाक्षी चंद्रावत, हगामीलाल मेवाड़ा, राकेश पारीक और हीरालाल दरांगी को जिम्मेदारी दी गई है. करीब 13 प्रभारियों और सह प्रभारियों को दो-दो जिलों की जिम्मेदारी दी गई है. इनमें जयपुर ग्रामीण पूर्व व पश्चिम, सीकर व नीमकाथाना, अजमेर शहर व ग्रामीण, भीलवाड़ा शहर व ग्रामीण, नागौर व डीडवाना-कुचामन, भरतपुर व डीग, बीकानेर शहर व ग्रामीण, बाड़मेर व बालोतरा, जैसलमेर व फलौदी, जोधपुर शहर व ग्रामीण, कोटा शहर व ग्रामीण, बांसवाड़ा व प्रतापगढ़ तथा उदयपुर शहर व ग्रामीण शामिल हैं.