जयपुरः राजस्थान के बांधों बारिश के दौर के बीच पानी की आवक लगातार जारी है. प्रदेश के बांधों में कुल भराव क्षमता का 58.34 प्रतिशत पानी है. बांधों में पिछली 12 जुलाई से 15 प्रतिशत पानी अधिक है. पिछले 24 घंटे के भीतर 46.56 प्रतिशत पानी आया है. इस मानसून लबालब हुए बांधों की संख्या 76 हुई है.
पिछले 24 घंटे में पांच और बांध लबालब हुए है. अब तक 211 सूखे बांधों में पानी की आवक हो चुकी है. प्रदेश में 406 बांध आंशिक रूप से भरे हुए है.