आबूराज: आबूराज में अब तक महज 7 इंच बारिश हुई. इसकी वजह से पेयजल संकट गहरा सकता है. अब जल स्रोत लोअर कोदरा डैम,अपर कोदरा डेम का जल स्तर गिर गया.
फिलहाल नक्की झील से और लोअर कोदरा डैम से जलापूर्ति हो रही है.
सूत्रों के मुताबिक आबूराज में पेयजल पानी केवल 180 दिन का है. जलदाय विभाग के JEN दिनेश कुमार के मुताबिक नक्की झील में 864 MLD, लोअर कोदरा डैम 253 MLD, अपर कोदरा डैम में 59 MLD पानी , कुल मिलाकर 940 MLD पानी शेष बचा है. इसमें से भी 20% प्रतिशत पानी डेड स्टॉक माना जाता है. बारिश नहीं हुई तो पेयजल संकट के साथ पर्यटन पर भी इसका असर पड़ेगा.
आबूराज में अब तक महज 7 इंच बारिश,गहरा सकता पेयजल संकट:
-अब जल स्रोत लोअर कोदरा डैम,अपर कोदरा डेम का जल स्तर गिरा
-फिलहाल नक्की झील से और लोअर कोदरा डैम से हो रही जलापूर्ति
-सूत्रों के मुताबिक केवल 180 दिन का है आबूराज में पेयजल पानी
-जलदाय विभाग के JEN दिनेश कुमार के मुताबिक नक्की झील में 864 MLD,
-लोअर कोदरा डैम 253 MLD,अपर कोदरा डैम में 59 MLD पानी
-कुल मिलाकर 940 MLD पानी बचा है शेष
-इसमें से भी 20% प्रतिशत पानी माना जाता है डेड स्टॉक
-बारिश नहीं हुई तो पेयजल संकट के साथ पर्यटन पर भी पड़ेगा इसका असर
आपको बता दें कि मानसून की बेरूखी के चलते प्रदेश के कई जिलों में बारिश नहीं हो रही है. बारिश नहीं होने की वजह से उमस और गर्मी से हाल बेहाल है. इस बार मानसून तो आया लेकिन आते ही गायब हो गया. इसकी वजह से पेयजल संकट गहरा सकता है.